साहब अब हमें भी नियमित कर दो
जलवाहककम सेवादार एवं अंशकालीन जलवाहक संघ ने अध्यक्ष सोहन लाल सोनी की अध्यक्षता में अपनी मांगों के लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। इस अवसर पर संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शिक्षा विभाग में 17 वर्ष से अपनी सेवा देते रहे है लेकिन सरकार द्वारा अभी तक नियमित नहीं किया जा रहा है
संघ पूर्व सरकार द्वारा किए गए इस फैसले का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि संघ ने यह फैसला लिया है कि हमारी पार्टटाईम की वरिष्ठता जोडी जाएं और एक वर्ष के भीतर नियमित किया जाए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष बिटू राम, सचिव गोवर्धन सहसचिव राजीव कुमार, श्याम लाल, बालक राम, रती राम, मीना जय प्रकाश और वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
एसएमसी शिक्षक संघ मिले सीएम से
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह से रामपुर पहुंचने पर रामपुर खंड के एसएमसी प्राध्यापक एवं अध्यापक संघ ने एसएमसी के राज्याध्यक्ष मनमोहन सियान की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंनेे प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। एसएमसी शिक्षक खंड रामपुर के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से कोई वेतन शिक्षकों को नहीं दिया जा रहा। जिससे एसएमसी शिक्षकों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर एसएससी शिक्षकों की समस्याओं को शीघ्र समाधान करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिए। इस मौके पर एसएमसी खंड स्तर के अध्यक्ष राजकुमार, रीना, सीता, हरिओम, यश पाल, चुन्नी लाल, योग राज, मान सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार और धर्मेंद्र हस्टा आदि मौजूद रहे।