सरकाघाट ने धर्मपुर को हराया
रिकांगपिओ| राजकीयमहाविद्यालय में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज वुमेन वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम कल्पा मेजर विशाल शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में कुल बीस महाविद्यालय के करीब 180 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के बीच हुआ।जिसमें सरकाघाट की टीम लगातार दो सेट जीत कर टीम विजय हुआ। इसी तरह दूसरा मैच मंडी महाविद्यालय रामपुर महाविद्यालय के बीच हुआ। जिस में मंडी महाविद्यालय विजय रहा। तीसरा मैच राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ नादौन महाविद्यालय के बीच हुआ जिसमें रिकांगपिओ महाविद्यालय ने नादौन महाविद्यालय को पराजित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद था।