दो भालुओं ने युवक को किया जख्मी
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
गौरापंचायतके कापटी गांव में एक व्यक्ति पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। इस हमले मेंे चिंता राम (37) को गहरी चोटें आई हैं। उसके िसर, आंख, बाजू और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में चल रहा है।
गौरा पंचायत सदस्य दोपहर करीब तीन बजे घर से सेब के बगीचे की ओर जा रहा था। इस बीच दो भालुओं ने हमला बोल दिया। इस पर जोर-जोर से चिल्लाया। शोर सुनते ही राकेश, तरुण और दिवान पहंुचे। उन्होंने शोर मचाकर भालुओं को भगाया। वे घायल को रामपुर अस्पताल लाए। नरेश चाैहान, सजीव कुमार, संजू चौहान, शमशेर सिंह, पद्म दास, मोहन लाल, छिलकू राम और काली दास का कहना है कि क्षेत्र में लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
वन विभाग का कहना है कि भालू को पकड़ने के जहां संभव होगा पिंजरे लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इलाज का खर्च देंगे
^हमलेमें हुऐ घायल व्यक्ति के अस्पताल में जो भी खर्च होगा, वह वन विभाग द्वारा अदा कर दिया जाएगा। अमितशर्मा, डीएफआे,रामपुर
घायल युवक उपचाराधीन