फीस वृद्धि वापस ली तो फिर आमरण अनशन
एसएफआईकी रामपुर इकाई ने वीरवार को महाविद्यालय में जोरदार धरना प्रर्दशन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज में परीक्षाएं होने के बावजूद भी छात्रों को लामबंद होकर धरना प्रर्दशन किया गया।
इकाई ने कहा कि प्रदेश सरकार विवि प्रशासन ने जो फीस वृद्वि की है ये छात्रों के हक में नहीं है। विवि प्रशासन प्रदेश सरकार ने यदि फीस वृद्वि को वापिस नही लिया तो एसएफआई आने वाले समस में किसी भी हद तक जा सकती है।
इकाईका क्या कहना है : इकाईके सचिव अक्षित सिंघा ने कहा है कि प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन एेसे ही अडि़़यल रवैया अपनाता रहा तो इकाई किसी भी हद तक जा सकता है। इकाई का कहना है कि विवि को करोड़ांे का फंड आता है वो बिना खर्च करे ही वापिस हो जाता है। 48 घंटे के धरने के दूसरे दिन रूचिका वजीर, निकेश, रवीना वर्मा, जय प्रकाश, विक्की धरने मे बैठे रहे।चादंनी शर्मा, अनु ठाकुर, चिंटू, विजय, अकिंता चौहान, शिवानी, शालु अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रामपुर बुशहर. फीसवृद्वि को लेकर एसएफआई के सदस्य दूसरे दिन भी धरने पर्दशन पर बैठे रहे।
जल्द ही अनशन पर बैठेगी इकाई
इकाईके अध्यक्ष विक्की चौहान का कहना है कि यदि फीस वृद्वि वापिस नही लिया गया तो इकाई जल्द ही अनशन पर बैठेगी जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन की होगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि विवि जिस प्रकार पुलिस के बल प्रयोग में छात्रोंे को गहरी चोटें आई है। साथ ही छात्र के पैरों पर गाड़ी चलाई गई, इससे पता चलता है कि किस तरह से शांति से अपनी मांगों काे लेकर धरना कर रहे छात्रोंे पर प्रदेश सरकार विवि प्रशासन क्रूरता से पेश रहा है। कुलपति एडीएन वाजपाई अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहा है जो कतई भी छात्र हित में नहीं है।