पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

पंचायत समिति सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुरपंचायत समिति की तिमाही बैठक में अधिकारियों के गैर मौजूदगी को लेकर समिति के सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि जिन अधिकारियों को जनहित से सम्बंधित मुद्दों पर सवालों का जवाब देने के लिए मौजूद रहने को कहा गया था। लेकिन कई विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं थे। समिति ने कहा कि विभागों के अधिकारी को बार बार बुलाने पर भी नहीं रहे जिसको लेकर समिति के सदस्योें में गहरा रोष प्रकट करते हुए बैठक का बहिष्कार किया।

समितिके अध्यक्षता में हुई बैठक

बैठककी अध्यक्षता पंचायत समिति के अध्यक्ष गुड्डी देवी ने की। इस अवसर पर हुई समिति के सभी 18 सदस्य मौजूद रहे। बैठक की कार्यवाही शुरू करते हुए बीडीओ बुध राम ने कहा कि बैठक में सभी विभाग से आए अधिकारियो और समिति के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए बैठक आरम्भ की। पंचायत समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने सबसे पहले नेशनल हाईवे से सम्बधिंत समास्याओं का मुद्दा उठाया तो नेशनल हाईवे विभाग से काई अधिकारी से जवाब देने के लिए मौजूद नहीं था। वहीं इसके बाद लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, सिविल सप्लाई, आंगनबाड़ी, वन विभाग आदि विभागों से जुड़़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाने ही थे कि इनके पता चला कि इन विभागों के भी अधिकारी भी मौजूद नहीं हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारी चार साल से बुलाए जा रहे हैं पर आज दिन तक बैठक में नहीं पहुंच रहे।

पंचायत समिति की बैठक में अफसरों के नहीं आने से नाराज सदस्यों ने वाकआउट कर बैठक की।

समिति की बैठक में आयुर्वेेदक विभाग के अधिकारी,आईपीएच, कृषि, पशुपालन, एचआरटीसी, श्रम विभाग, सीडीपीओ, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी के अलावा पंचायत समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, मोहन मैहता, मनोज कुमार, हेम राज, विजय सिंह नेगी, पदमा देवी, मीरा देवी, गोपी चंद नेगी, जय सिंह, कला वती कई अलावा कई समिति आैर जिला परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का बहिष्कार करते हुए समिति ने निर्णय लिया कि जो अधिकारियों इस बैठक में गायब रहना उन अफसरों की शिकायत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से करेगें। इस मामले को लेकर सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यामंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा।

समिति के सदस्यों का कहना है कि नेशनल हाईवे के कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर लगे हैं। जिन्हेें अभी तक