सांसद ने फुलयाच मेला का किया शुभारंभ
भास्कर न्यूज| रिकांगपिओ/रामपुर
कबयालीजिला किन्नौर के रिब्बा गांव में शरपो स्थान पर आयोजित जिला स्तरीय फुलयाज महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर की संस्कृति समृद्ध है और हमारे पूर्वजों ने इस संस्कृति को संजोकर रखा था और आज के युवा पीढी को एक महान धरोहर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर उन के साथ भाजपा मण्डल कल्पा अध्यक्ष कुन्दन नेगी,भाजपा मण्डलाध्यक्ष अजेंद्र नेगी,किन्नौर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप नेगी,ग्राम पंचायत रिब्बा प्रधान धनमाला नेगी,उपप्रधान संजीब नेगी,विश्व कर्मा संगठन किन्नौर के अध्यक्ष मंगल नेगी,भाजपा युवा नेता केश कुमार नेगी साहित अन्य लोगा उपस्थित थे।
अच्छेदिनों की शुरूआत
आजदुनिया के शक्तिशाली देश भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं निश्चित ही ये अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी सांसद राम स्वरूप शर्मा ने अपने संवोधन में कहा कि भाजपा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अनेकों उपलब्धियों के बारे में चर्चा की इस मौके पर उनके साथ रामपुर से पूर्व बीजेपी प्रत्याशी प्रेम सिंह ध्रेक, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव, नीना शर्मा, किन्नौर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव नेगी भी मौजूद रहे।
सांसद राम स्वरूप शर्मा का स्वागत करते हुए भाजपा मंडल रामपुर के कार्यकर्ता।