लाठी चार्ज के मुद्दे पर किसान सभा तल्ख
प्रदेशसरकार और प्रदेश विवि प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि छात्रोंं के ऊपर हुए लाठी चार्ज को लेकर हिमाचल किसान सभा की निरमंड खंड इकाई और रामपुर खंड इकाई की संयुक्त बैठक चाटी कार्यालय में हुई। बैठक में दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देशय प्रदेश विवि द्वारा फीस बढ़ाैतरी हाल में हुए छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज के मुद्दों पर चरचा की गई। किसान सभा प्रदेश सरकार एवं विवि प्रशासन से मांग करती है कि बढ़ाई गई फीस तुरन्त वापिस लिया जाए। साथ ही इाकई ने कहा है कि जब छात्र संगठन इस फीस बढ़ौतरी का विरोध कर रहे थे तो विवि प्रशासन प्रदेश सरकार ने उन छात्रों पर लाठी चार्ज कर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाना चाहती है। जिससे सरकार का असली चेहरा सामने गया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ तो मंहगाई दूसरी फीस बढ़ाई जा रही है।
येरहे मौजूद
वहींदूसरी तरफ इतनी ज्यादा फीस बडाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। सुभाष कुमार, तुला राम, कुलदीप, रणजीत, धर्मपाल,दयाल भाटनू के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फीस वृद्धि होने से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएंगे अिधकतर स्टूडेंट्स
किसानसभा निरमंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद, सचिव पूर्ण ठाकुर का कहना है कि प्रदेश सरकार विवि प्रशासन की मिली भगत के चलते फीस वृद्धि कर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि फीस बढ़ौतरी के चलते किसान छोटे कर्मचारियों और अपनी रोजी रोटी के लिए मेहनत करने वाली जनता को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करना मुश्किल हो जाएगा और उनके बच्चों को उच्च शिक्षा से वचिंत रहना पड़ेगा।