पेंशनरों की समस्याओं पर की चर्चा
रामपुर बुशहर|ब्लॉक पेंशनरवैल्फेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएल गुप्ता की अध्यक्षा में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर दुर्गा सिंह मुनीश मोहन सिंह चौहान सराहन एवं जम्मू कश्मीर राज्य में बाढ़ से हुए व्यक्तियों की मृत्यु की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद बैठक में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इस बात की जानकारी देते हुए महासचिव दर्शन दास कायथ ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 65,70 75 वर्ष पर भत्तों को एवं 10 प्रतिशत डीए प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया।