- Hindi News
- एसजेवीएन 25 लोगों को देगा कंप्यूटर प्रशिक्षण
एसजेवीएन 25 लोगों को देगा कंप्यूटर प्रशिक्षण
एसजेवीएनकी सीएसआर नीति के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुर जल विद्युत परियोजना द्वारा खरगा गांव में कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को हिमकॉन हिमाचल प्रदेश कंसलटैन्सी ऑरगेनाइजेशन के माध्यम से करवाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्मिक एवं प्रशासन महाप्रबंधक एफ बडाईक ने किया। इस अवसर पर संबोधन में कहा कि वर्तमान में जीवन के हर क्षेत्र में कम्प्यूटर की बढ़ती भूमिका के मद्देनजर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। तीन माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान बिजली नेगी और उप प्रधान भूपेन्द्र ने स्थानीय लोगों को इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से दक्षता विकास के अवसर प्रदान करने के लिए परियोजना का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर आरएण्डआर वरिष्ठ प्रबंधक अलका जायसवाल, वरिष्ठ अधिकारी कौशल्या नेगी, हिमकॉन के प्रबन्धक विनीत सहगल, मेहर ठाकुर, सतीश धीमान, ट्रेनर अनिल बिष्ट समेत अन्य भी मौजूद थे।
रामपुर परियोजना के प्रबंधक के साथ अधिकारी लोग।