रामपुर में चिंता देव बने एससीए अध्यक्ष
रामपुरकॉलेज में छात्र संघ के लिए मनोनीत किए गए छात्र में एससीए का प्रधान चिंता देव बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्र है वहीं उप प्रधान राज किशोर बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। इसके अलावा महासचिव अंकिता बीएससी प्रथम वर्ष को बनाया गया है जबकि सह सचिव गायत्री देवी बीकांम प्रथम वर्ष की छात्रा है। इस बात की जानकारी कॉलेज के प्रधानचार्य शंकर भगत नेगी ने दी।
कुमारसैनमें शिवानी एससीए प्रेजींडेंट
कुमारसैन|कुमारसैनमें नए खुले राजकीय डिग्री कॉलेज में पहली बार एससीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शिवानी को अध्यक्ष, पायल को महासचिव, सोनिका को उपाध्यक्ष, दीपिका को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा अनु कुमारी (आर्टस) और कुशल को (कॉमर्स) से क्लॉस रिपरेसंटेटिव चुना गया। छात्र संघ चुनाव बंद कर, मेरिट के आधार पर एससीए गठित करने के फैसले के आधार पर राजकीय डिग्री कॉलेज कुमारसैन में भी एससीए कार्यकारिणी का गठन किया गया।