मुआवजा नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
रामपुरप्रोजेक्ट से प्रभावित दत्तनगर पंचायत के लोग बुधवार को एसडीएम रामपुर दलीप नेगी से मिले और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने वर्ष 2009 से 2011 तक हुए नुकसान की आकलन रिपोर्ट जो कमेटी ने मनाई है उसे कमेटी से जल्द मांगने की मांग की गई है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि रिपोर्ट जमा करवाने के लिए समय निर्धारित की जाए। अगर आकलन कमेटी रिपोर्ट नहीं देती तो उचित कार्रवाई की जाए।
सर्वेयरनियुक्त जाए किया
श्रीदतात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं किसान विकास समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, महासचिव अश्वनी चौहान, कानूनी सलाहकार आरआर भलैक, कोषाध्यक्ष शिवलाल गुप्ता और जिया लाल नेगी ने कहा कि रिपोर्ट में देरी के चलते प्रभावित क्षेत्र से 400 से अधिक लोगों को मुआवजे से वंचित रहना पड़ रहा है। लोगों को मुआवजा मिलने पर रोष प्रकट किया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर मुआवजा जल्द नहीं मिला, तो उनको मजबूरन आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। ्प्रभावित पंचायत में वर्ष 2011 से 2013 तक हुए नुकसान का आकलन नई पॉलिसी के मुताबिक होना है, इसलिए प्रशासन नुकसान का प्रतिशत और दर निर्धारित करें। प्रभावित क्षेत्र को जोन में बांटने के लिए सर्वेयर नियुक्त किया जाए। प्रभावित पंचायत में वर्ष 2013 से 2015 के बीच भी नुकसान हुआ है। इस नुकसान के आकलन के अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। प्रशासन इस अवधि में हुए नुकसान के आकलन को कमेटी बनाएं और आकलन के आदेश दें।
अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते हुए दत्तनगर पंचायत के ग्रामीण।