प्रवक्ता के निधन पर शोक
रामपुर बुशहर| पैराप्राध्यापक एवं अध्यापक संघ रामपुर के खेम चंद चौहान, राकेश शर्मा, सुदंर सिंह टैगोर, राकेश कायथ, प्रभात चंद, कविता ठाकुर, उषा शर्मा, योगेंद्र भारद्वाज, कवर ठाकुर ने बलबीर कंटू जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में राजनितिक शास्त्र के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे उनके निधन पर संघ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते है। संघ ने कहा है कि बलबीर कंटू पिछले दिनों अपने अर के टैरेस से गिरने के कारण सिर में चोट आई थी तथा करीब 20 दिन पीजीआई चंड़ीगढ़ में उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।