सोहन सिंह के निधन पर शोक जताया
रामपुर बुशहर| प्रेसक्लब रामपुर ने पत्रकार संघ रोहड़ू के अध्यक्ष रतन चौहान के छोटे भाई सोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब रामपुर के अध्यक्ष रामप्रसाद मरालू, महासचिव सुभाष सेन, संस्थापक सदस्य रितेश गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह मेहता, उपाध्यक्ष तिलकराज कायथ, अतुल कश्यप, कोषाध्यक्ष अनिल नेगी, मुख्य सलाहकार महेंद्र बदरेल ,विपिन काला, धर्मेंद्र बोज्ञाटो, गुलजारी लाल डमालू, अनिल कंवर, रमन शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सोहन सिंह का निधन सिरमौर में सड़क हादसे में हुआ।