रामपुर ने जीता इंटर कॉलेज का पहला मैच
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
पीजीकाॅलेज रामपुर के पाठबगंला मैदान में इंटर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का पहल मैच पीजी कॉलेज रामपुर और ठियोग के बीच खेला गया। इस इंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच का शुभारंभ डॉ. विद्या बंधु नेगी ने किया। वहीं इस अवसर पर डीपी महेश कुमार उपस्थित रहे।
ठियोगने टॉस जीता
इंटरकॉलेज प्रतियोगिता का पहला मैच पीजी कॉलेज रामपुर और ठियोग के बीच खेला गया। इसमें ठियोग ने टॉस जीत कर पहले खेलन का निर्णय लिया। ठियोग टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर पर 123 रन बना कर पुरी टीम आॅल आऊट हो गई। इसमें पीजी कॉलेज रामपुर के अरूण शर्मा की शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर पांच विकटे झटके। वहीं बल्लेबाजी में ठियोग टीम की तरफ से अतीश और अकुंश ने सबसे अधिक रन बनाएं जिसमें अतीश ने 56 गेदे खेल कर 36 रन और अकुंश ने 38 गंेदे खेल कर 19 रन बनाए। रनों का पीछा करने उपरी पीजी कॉलेज रामपुर की शुरूआत धमाकेदार रही, इसमें नितिश ने 20 गेंदे खेल कर अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 35 रन जोड़े। वहीं अनीश और अरूण ने अपनी टीम के लिए 24, 24 रन बना कर अंत तक नाबाद रहे। रामपुर की टीम ने मात्र 22 अोवरों में आठ विकेट खो कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पीजी कॉलेज रामपुर के अरूण शर्मा के शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार 24 रन और पांच बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाने हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के पहले मैच में मुख्यतिथि के तौर पर उपस्थित डॉ. विद्या बंधु नेगी एवं रामपुर और ठियोग टीम के खिलाडी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला को पहला स्थान दिलाने वाले अराधना पब्लिक स्कूल रोहडै के निशानेबाज अपने पदकों के साथ।
रामपुर बुशहर| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय जूडो कराटें प्रशिक्षण शिविर का समापन एसएचओ रामपुर मथुरा दास द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानचार्य कृष्ण सिंंह नेगी ने की। पाठशाला के प्रवक्ता अमीत नेगी ने बताया कि पाठशाला में कक्षा नौवीं एवं दसवीं की 43 छात्राओं को पुलिस विभाग के अधिकारी राम सैन लक्टू एवं मनीषा द्वारा जूडों कराटे का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दस दिवसीय शिविर के दौरान स्कूल के छात्राओं ने आत्मर