घास काटने गई महिला की गिरने से मौत
रामपुर बुशहर| िरमंडकी कुशवा पंचायत के किंदला गांव में घास काटते वक्त ढांक से गिरने से महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान किंगला निवासी मूंगा देवी के रूप में हुई है। महिला गांव के नजदीक भरगूड़ीधार में घास काट रही थी कि पांव फिसलने से नीचे गिर गई। परिजन महिला को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाए रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। ब्रौ पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।