माकपा ने खनेरी में िदया धरना
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को खनेरी अस्पताल के बाहर हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मरीज का ऑपरेशन करने से इनकार करने, तीमारदार के साथ दुर्व्यवहार करने समेत अन्य मांगों को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में सेवाएं सुधारने समेत बेलगाम हो चुके चिकित्सकों पर लगाम कसने की मांग की।
माकपा की लोकल कमेटी सदस्य बिहारी सेवगी, देवकी नंद ने कहा कि खनेरी अस्पताल के चिकित्सक अपने कार्य को लेकर गंभीर नहीं है। आए दिन तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं मरीजों को महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजदूर करना आम हो गया है। मुख्यमंत्री का गृहक्षेत्र होते हुए भी चिकित्सकों को कोई डर नहीं है और मरीजों समेत तीमारदारों को परेशान करने से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट होने से अल्ट्रासाउंड टेस्ट नहीं हो रहे हैं। मरीजों को टेस्ट कई गुणा अधिक दाम पर निजी क्लीनिक में करवाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में सरकारी लैब की सुविधा होते हुए भी मरीजों को खून, पेशाब के टेस्ट निजी लैब में करवाने पड़ते हैं।