लघु नाटिका में रामपुर कॉलेज प्रथम
हिमाचलप्रदेशविश्वविद्यालय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव का आयोजन सोलन में किया गया। जिसमें नाट्य शास्त्र की सभी विद्याओं एकांकी, लघु नाटिका, मिनिक्री की प्रतियोगिताओं का करवाई गई। ये प्रतियेागिता सोलन संस्कृत महाविद्यालय में 21 सितंबर से 25 सितंबर आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 26 कॉलेजों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 26 कॉलेजों में से पीजी कॉलेज रामपुर ने मूक नाटिका और लघु नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन दिया। इस प्रतियोगिता की सफलता में टीम के इनचार्ज अस्सिटंट प्रोफेसर डॉ मोनिका रैना, जोन विकास नेगी, एसी भरद्वाज, रघुवीर सिंह, ठाकुर सिंह और तेनजिन नेगी, राहुल ठाकुर, विशाल का विशेष योगदान रहा।
रामपुर की तरफ से रमनीत, दिपाली, ज्योति ठाकुर, अशोक पालसरा, अरचना चौहान, कुलदीप सिंह, अमर चंद, दिपी नेगी, समृति भारद्वाज ने भाग लिया। लघु नाटिका में अशोक मस्ताना, अनु गुप्ता, शिल्पा भारद्वाज, उपासना गौतम, जीतेंद्र शर्मा ने भाग लिया। मूक नाटिका में बबिता, नीरज, पल्लवी, सुजाता, अक्षय कुमार ने भाग लिया मिमिक्रि में सुरेश कुमार ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य प्रतियोगिता में विजय ट्राॅफी के साथ कॉलेज के छात्र छात्राएं।