डीपीई संघ ने की ग्रेड पे देने की मांग
रामपुर बुशहर|हिमाचल प्रदेशमें डीपीई संघ ने प्रदेश सरकार से ग्रेड पे देने की मांग की है। संघ ने कहा कि पूरे प्रदेश में 1500 डीपीई शिक्षक कार्यरत है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सभी वर्गो के कर्मचारियों को अक्तुबर 2012 से संशोधित ग्रेड पे का लाभ दे दिया है। डीपीई शिक्षकों को ये लाभ नही दिया गया है। शिक्षा विभाग में पीईटी अध्यापकों को 4400 रूपए प्रतिमाह ग्रेड पे दिया जा रहा है लेकिन पीईटी से पदोन्नत होने के बाद डीपीई शिक्षकों से भेदभाव करके मात्र 3600 रूपए ग्रेड पे दिया जा रहा है। संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखकर संशोधित ग्रेड पे देने की मांग की है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि इस मुद्दे पर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 30 सितंबर को रामपुर में मुख्यमंत्री से मिलेगा