- Hindi News
- कारशा के ब्लैक स्पॉट पर अब तक हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं
कारशा के ब्लैक स्पॉट पर अब तक हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं
लुहरीके समीप कारशा नामक स्थान ब्लैक प्वाईंट बन चुका है। इस जगह पर सतर के दशक से लेकर अब तक सवारियों से भरी बस सहित दर्जनों सड़क दुर्घटनाओं में 80 से ज्यादा लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो चुके हैं। इस ब्लैक स्पॉट पर ना तो रेलिंग है और ना ही सुरक्षा बैरिकेड। अगर पहले पीडब्ल्यूडी और अब एनएच प्राधिकरण इस 100 मीटर स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम करता तो कम से कम तीन जिंदगियों को बचाया जा सकता था। इस स्थान पर सड़क बेहद ही तंग है और सतलुज नदी सड़क से सटी हुई है। चालक की जान बुझकर या अनजाने में गलती की सजा केवल मौत है। जबकि लुहरी से आनी तक के खतरनाक सड़क मार्ग पर सैकंडों जाने जा चुकी हैं। कारशा के समीप इसी प्वाईंट पर बीते दो सप्ताह में एक बाइक और एक कार सतलुज में समा चुकी है,जबकि तीन व्यक्तियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इससे पूर्व सतर के दशक में भी ठीक इसी स्पॉट से करीब 50 से अधिक सवारियों से खचाखच भरी बस सतलुज में समा गई थी। इस स्थान पर पानी गहरा होने के कारण आजतक किसी का सुराग नहीं लगा।एनएच के रामपुर डिवीजन के एक्सईएन पासंग नेगी ने कहा कि इस सड़क मार्ग पर सुरक्षा बंदोबस्त करने को लेकर एक टेंडर प्रोसेस में है। लेकिन फिर भी कारशा के इस खतरनाक हो चुके ब्लैक स्पॉट को जल्द ही दुरूस्त कर दिया जायेगा।