बीसीए छात्रों को मिली कंप्यूटर लैब
राजकीयमहाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को बीसीए के विद्यार्थियों को अपनी कंप्यूटर लैब मिली। प्राचार्य डॉ. एसबी नेगी ने लैब का विधिवत शुभारंभ किया। करीब 26 लाख की लागत से तैयार इस लैब में 30 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं, जिससे बीसीए के विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल करने में आसानी होगी। प्राचार्य ने बीसीए के विद्यार्थियों को लैब को साफ सुथरा रखने की अपील की और कंप्यूटर और इंटरनेट का सदुपयोग करने की बात की। उन्होंने प्रशिक्षकों को अनचाही साइट्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए, जिससे कि विद्यार्थी इंटरनेट का दुरुपयोग करे सके। उन्होंने कहा कि बीसीए लैब के साथ ही एक और कंप्यूटर लैब स्थापित करने की योजना है। लैब छात्र को वेबसाइट डिजाइन इंटरनेट इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। इस साल सर्टिफिकेट इन कंप्यूटिंग, ई-कॉमर्स और फंक्शनल इंग्लिश आदि एड आन कोर्स शुरू करने की बात भी की।
रामपुर कॉलेज में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ करते प्राचार्य डॉ. एसबी नेगी