- Hindi News
- चालक वर्कर्स संघ ने पे देने पर रोष जताया
चालक वर्कर्स संघ ने पे देने पर रोष जताया
रामपुर बुशहर| हिमाचलप्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड चालक एवं ऑटो वर्कर्स संघ ने कर्मचारियों को ग्रेड पे देने पर रोष जताया है। शनिवार को आयोजित बैठक में सरकार से गे्रड पे जल्द देने की मांग की गई, वहीं कर्मचारियों के पदोन्नति कोटे में वृद्धि और आरएंडपी नियमों में संशोधन की मांग भी की गई है। बैठक की अध्यक्षता रामपुर संघ के वरिष्ठ उपप्रधान राम र| शर्मा ने की।
बैठक को संबोधित करते विद्युत परिषद के रामपुर इकाई वरिष्ठ उप प्रधान रामर| शर्मा ने कहा कि संघ की मांगों को प्रबंधन के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएंडपी में कापी समय से संशोधन होने कि वजह से शिक्षित वर्ग को पदोन्नती का लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने प्रबंधन और सरकार से जल्द सेेे हल करने की मांग की।
इस बैठक में किन्नौर जोन की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें प्रधान पद के लिए विजेंद्र को कमान सौंपा गया। जबकि वरिष्ठ उपप्रधान छेरिंग तंडूप लामा, उपप्रधान ठाकुर सिंह नेगी, सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह , मुख्यसलाहकार सुंदर सिंह, मंगत, और लेखा निरक्षक शमशेर सिंह को चुना गया।