बैठक से अधिकारी नदारद
रामपुर बुशहर | विकासखंड कार्यालय रामपुर में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने एकमत होकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ खुलकर गुब्बार निकाला। प्रतिनिधियों की आपत्ति जताई कि 90 प्रतिशत मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया। सदस्यों ने बैठक में विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी की समस्या को सीपीएस के समक्ष खुलकर उठाया।
अधिकारियोंके नदारद रहने पर उठाए सवाल
सीपीएसनंद लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पंस ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गैर मौजूदगी को लेकर कई सवाल उठाए। विधायक की मौजूदगी की भनक लगते ही विभागों के अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं सदस्यों ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में छोटी-बड़ी मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर भी कई सदस्यों ने सवाल उठाए। परिवहन निगम का जवाब सुनने के बाद सीपीएस ने खूब लताड़ते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। झाकड़ी की ब्रौनी खड्ड का मुद्द भी बैठक में जोरशोर से उठा। वन विभाग ने भूमि कटान के लिए परियोजना और खड्ड के साथ हो रही माइनिंग को कसूरवार ठहराया।
सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश
सीपीएस ने एनजेपीसी के अधिकारियों, वन विभाग एनएच प्राधिकरण को यहां समस्या का स्थाई बंदोबस्त करने, पानी का चैनलाइजेशन और जरूरत के हिसाब से डंगे लगाने के निर्देश दिए। सड़कों की दयनीय हालत सुधारने को लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए।
इस मौके पर ये थे मौजूद
इसमौके पर एसडीएम रामपुर दलीप नेगी, बीडीओ रामपुर बुध राम, डीएसपी सोमदत्त, पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, एक्सइएन आईपीएच एसके शर्मा, एसडीओ किशोर शर्मा, एक्सइएन एनएच प्राधिकरण पासंग नेगी, अग्निशमन अधिकारी केशव राम नेगी, रामपुर कॉलेज प्रधानाचार्य शंकर भगत नेगी, प्रधानाचार्य छात्र स्कूल राकेश वशिष्ट, छात्रा पवन सोनी, बिजली बोर्ड एसडीओ कुकू शर्मा, डीएफओ अमीत शर्मा, पशु पालन विभाग के डा. हितेंद्र ग्रैक, सिविल सप्लाई अधिकारी धनवीर ठाकुर, विषय विशेषज्ञ बागवानी एमएम चौहान, एचआरटीसी के आरएम गुरवचन सिंह, अन्य अधिकारी और पंचायत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
रामपुर में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सीपीएस नंदलाल। अफसरों के नहीं आने पर जताई नाराजगी।