पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाम की समस्या से लोग परेशान

जाम की समस्या से लोग परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरी| केंद्रबिंदु माना जाने वाला छतरी बस स्टाप में गाड़ियों की पार्किंग के लिए तरस रहा है। गाड़ियों का मुड़ने का स्थान भी यहीं पर है। स्थानीय लोग अपनी मर्जी से गाड़ियों टेडी मेडी खड़ी करते हैं, जिस की वजह से गाड़ियों को पास देने मे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामपुर तथा मंडी से जो बसें आती हैं वो आधा किमी पीछे ही छतरी खड्ड में खड़ी करनी पड़ती है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है छोटे से सामान को ले जाने के लिए भी छोटी गाड़ी को किराया पर लेना पड़ता है। पुलिस चौकी जंजैहली दूर होने पुलिस इस क्षेत्र मे बहुत कम आती है या फिर कोई अनहोनी होने पर ही आती है पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए नो पार्किंग के बोर्ड का कोई मतलब नहीं रह गया है। इस बारे मे सितंबर माह में तहसीलदार थुनाग के साथ मीटिंग भी हुई थी।

जहां पर छतरी पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, व्यापार मंडल के प्रधान तथा पुलिस चौकी जंजैहली से पुलिस कर्मचारी शामिल थे। लेकिन आज तक इस विषय में कोई ठोस कदम नहीं उठाया सबसे बडी बात तो यह है कि मगरू महादेव मंदिर और स्कूल का रास्ता भी यहीं से हो कर गुजरता है। पैदल चलने वाले सभी व्यक्ति को रोज इस जाम का सामना करना पड़ता है।

एएसआई जीत सिंह जंजैहली से बातचीत की उन्होंने कहा कि जंजैहली से छतरी 22 किमी है और बीच में मगरूगला पड़ता है जहां आजकल दो तीन फिट बर्फ पडी़ है जैसे ही एक दो दिन मे रास्ता खुलता है मैं खुद मौके पर आउंगा।

छतरी बाजार में ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन।