पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतलुज में मिली दो लाशें, अभी तक नहीं हुई है किसी की भी शिनाख्त

सतलुज में मिली दो लाशें, अभी तक नहीं हुई है किसी की भी शिनाख्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर|रामपुर मेंसोमवार को सतलुज में अलग अलग स्थानों पर दो लाशें मिली। जिसमें एक पुरुष एक महिला की लाश है। एक लाश रामपुर के साथ लगते जगातखाना केे समीप सतलुज के बीच में फंसी हुई मिली। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर काफी मशक्कत से अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की मदद से लाश को बाहर निकाला। लाश पुरुष की है। पुलिस ने कहा िक शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं दूसरा शव रामपुर से 30 िकमी दूर नीरथ में सतलुज के बीच में पत्थरों में फंसा हुआ मिला। यह शव िकसी महिला का है। शव सतलुज के बिलकुल बीच मे फंसा हुआ है जिसे निकालना काफी मुश्किल है। पुलिस उपअधीक्षक सोमदत्त ने कहा िक शव को निकालने के प्रयास किए जा रहे है। अग्निशमन विभाग की मदद भी ली जा रही है। शव को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव की पहचान नहीं हो पाई है।