मंगल सैन बने यूनियन के प्रधान
सराहन के आईपीएच, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी।
रामपुर बुशहर| आईपीएच,पीडब्ल्यूडी वर्करज यूनियन की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह ज्यूरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुशाल शर्मा ने की। बैठक में वर्करों कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इंटक महासचिव नरेश कुमार ने कहा है कि 8 वर्ष से अधिक अवधि के लिए एरियर प्रदान करवाने की याचिका इंटक की ओर से की गई थी। कानूनी सलाहकार अश्वनी गुप्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की गई थी तथा जिसके बाद इस का फैसला मजदूरों के हित में आया जबकि मजदूर यूनियनें इसका श्रेय ले रही है। सरहान उप मंडल स्तर पर आईपीएच, पीडब्ल्यूडी यूनियन का गठन कुशाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मंगल सैन को यूनियन का प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चूड़ा दत्त शर्मा, अतिरिक्त महासचिव रूप सिंह ,संगठन सचिव हरि लाल, सहायक सचिव पूर्ण चंद को नियुक्त किया गया।