- Hindi News
- मंडल भाजपा ने की क्षेत्र की लंबित समस्याओं पर चर्चा, बनाई रणनीति
मंडल भाजपा ने की क्षेत्र की लंबित समस्याओं पर चर्चा, बनाई रणनीति
रामपुर बुशहर|भाजपा मंडलरामपुर ने सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट ने की। बैठक में सभी शक्ति केंद्र अध्यक्षों को अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को उजागर करने के आदेश दिए गए है ताकि भविष्य में उसका समाधान खोजा जा सकें। बैठक में विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है जबकि देश में महंगाई और पैट्रोल, डीजल के दाम घट रहे है।
समस्याओंको उजागर करने के आदेश
इसकेबाद भी प्रदेश सरकार ने बसों के किराया कम करने के लिए कहा था लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। साथ ही विकास कार्यों की रफ्तार ठप हो चुकी है। उन्होंने तकलेच बाहली सड़क एक लम्बे अरसे से बंद पड़ी है जबकि एनओसी भी अब जारी करी दी गई है। इसके बाद भी परिवहन निगम ने अभी तक बस सेवा शुरू नहीं किया गया। उन्होंने उक्त क्षेत्र में जल्द से बस सेवा बहाल करने की मांग कि है। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सकें। भाजपा पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैंक, राम सिंह नेगी, ईश्वर महत्ता, संतोष नेगी, नीना शर्मा, प्रेम वर्मा, केसी चौहान, मोहन लाल, अनिल चौहान, केवल राम बुश हरी, तिलक, उषा महत्ता, शांति देवी, रोशन डोगरा, शशि भूषण, पुरुषोत्तम सिंह, मनोज, श्याम महत्ता, हरि सिंह ,आशा देवी के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेतााओं ने सरकार से इन समस्याओं काे हल करने की मांग की।