महिलाओं ने किया नशे के खिलाफ प्रदर्शन
रामपुर बुशहर| अवैधरूप से चल रहे नशे की कारोबार को लेकर अखिल भारतीय महिला जनवादी समिति के सदस्यों ने आवाज बुलंद कर दी है। इस को लेकर समिति के सदस्यों ने जगातखाना मेंं अवैध रूप हो रहे नशे की कारोबार को लेकर पुलिस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सरकार प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एसएचओके माध्यम से भेजा ज्ञापन
प्रदर्शनके बाद महिला जनवादी समिति के सदस्यों ने एसएचओ के माध्यम से एसपी कुल्लू को ज्ञापन भेजा। जिसमें महिला मंडल की प्रधान लीला देवी, सचिव विंटू ने कहा कि जगातखाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशे के कारोबार चल रहा है। लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस प्रशासन से नशे की अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने की मांग की। पुलिस रात के समय उक्त क्षेत्र में गश्त लगाई जाएं ताकि चोरियों में लगाम लगाए जा सके।उन्होंने सरकार से मांग की है कि जगातखना थाचवा और भड़ैल में स्ट्रीट लाइटों की प्रबंध। उन्होंने कहा कि जगातखाना और थाचवा में गैस की सप्लाई हर महीने मिलने से क्षेत्र के लोगों को परेशनियों से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस की सप्लाई को हर महीने नियमित रूप से भेजा जाएं।इस धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय महिला जनवादी समिति का जिला कमेटी सदस्य कमला, किसान सभा निरमंड इकाई अध्यक्ष देवकी नंद, उपाध्यक्ष रंजीत ठाकुर, सुभाष, रू चिका, विमला देवी, सावित्री ,रीता, बीना, प्रेमा देवी, एकता, आशा, टिक मा ठाकुर, रेखा, गुड़ी, अनिता नेगी, फूला, चूड़ामणी, बबली ठाकुर, शीला देवी और कमला देवी के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनवादी महिला संगठन के पदाधिकारी रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए।