पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभावितों की मांगंे जल्द सुलझाएं

प्रभावितों की मांगंे जल्द सुलझाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर| राजपुरापरियोजना प्रभावितों की लंबित मांगों को लेकर सोमवार को एसडीएम दिलीप नेगी ने एक बैठक आयोजित कर प्रोजेक्ट प्रबंधन को एक महीने के अंदर प्रभावितों की मांग पूरी करने के आदेश दिए। प्रभावित पंचायत के ग्रामीणों की कहना है परियोजना द्वारा पिछले चार सालों से फसलों का मुआवजा एवं अन्य मांग आज दिन तक पूरी नहीं की गई थी। इस को लेकर लंकड़ावीर कल्याण समिति, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय ठेकेदार यूनियन और राजपुरा परियोजना प्रबंधन की स्थानीय प्रशासन के साथ एक बैठक हुई जिसमें परियोजना ने लंबित मांगों का जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि इन मांगों को एक महीने में पूरा नहीं किया गया तो परियोजना का निर्माण कार्य बंद कर दिया जाएगा।

परियोजना प्रभावितों का कहना है कि परियोजना में कार्य कर रहे मजदूरों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। परियोजना प्रबंधन ने कहा कि 15 फरवरी तक नियुक्ति पत्र देगी। साथ ही प्रदूषण से हुए फसलों का मुआवजा एक महीने के अंदर जमा कर देगी। इस के अतिरिक्त प्रभावित पंचायत के ग्रामीणों की मांग थी कि बाहरी क्षेत्रों की गाडिय़ों को परियोजना में काम देने और परियोजना में लगी स्थानीय लोगों की गाडिय़ों के किराए की अदायगी करना, स्थानीय ठेकेदारों के बिलों की अदायगी होने जैसी समस्याओं का समाधान करने की मांग की थी।

एडीएम ग्रामीणों और परियोजना प्रबंधन के साथ बैठक करते हुए।