- Hindi News
- मैराथन दौड़ में पुष्पेंद्र विजय लक्ष्मी प्रथम
मैराथन दौड़ में पुष्पेंद्र विजय लक्ष्मी प्रथम
रामपुर बुशहर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश भर में नशा मुक्त, पर्यावरण मुक्त स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत मैराथन दौड़ से शुरू की। इसी के संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रामपुर इकाई ने मंगलवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ विभाग संयोजक यशपाल चौहान ने हरी झंड़ी दिखा कर मैराथन दौड़ को रवाना किया।
कालेजगेट से लेकर खोपड़ी तक हुई दौड़
इसदौड़ का आयोजन कॉलेज गेट से लेकर खोपड़ी तक किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए यशपाल चौैहान ने कहा कि भारत आंकड़ों के आधार पर विश्व के पांच सबसे बड़े भांग उत्पादक देशों में गिना जाता है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश के युवाओं, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, राजनैतिक दलों, पुलिस प्रशासन सरकार से आग्रह करती है कि विद्यार्थी परिषद के इस अभियान में बढ़ चढ़ कर सहयोग करें। ताकि हमारे शिक्षण संस्थान नशे से मुक्त हो तथा समाज में पर्यावरण को लेकर जागरूकता हो स्वच्छता के प्रति युवा पीढ़ी में चेतना जागृत हो।
70प्रतिभागियों ने लिया भाग
इसमैराथन में दौड़ में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें छात्र वर्ग में पुष्पेंद्र ने प्रथम स्थान और नोक सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि छात्रा वर्ग में विजय लक्ष्मी ने प्रथम तथा नितिका डांटा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
12फरवरी को मेधावी पुरस्कृत होंगे
इसकार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभाग संयोजक यशपाल चौहान ने बताया कि 12 फरवरी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस मैराथन दौड़ और हाल ही में आयोजित की गई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी समा नित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 से 16 फरवरी को हर स्कूल कालेजों में संकल्प सभाएं की जाएगी। जिसमें युवाओं को नशामुक्ति, पर्यावरण मुक्त एवं स्वच्छ भारत का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने छात्रों और समाज के लोगों को इस कार्यक्रमों में बढ़ जड़कर भाग ले कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की सलाह दी।
येरहे मौजूद
इसमौके पर जिला संयोजक दीपक वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपिका वर्मा, जिला छात्रा प्रमुख अंजना ठाकुर, सुशील ठाकुर, उषा किरण, अंजली,मंगल, कल्पना, इकाई सचिव इशांत ठाकुर,सौरव ठाकुर,राकेश्र महेशा ठाकुर गौरव श्याम के अलावा कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना करते हुए संयोजक यशपाल चौहान