पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर|निर्माणाधीन राजपुराविद्युत परियोजना की एडिट दो में प्रोटेक्शन वॉल लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने रामपुर उप मंडलाधिकारी दलीप नेगी को ज्ञान सौंपा। जिसके बाद एसडीएम ने परियोजना प्रबंधन को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि उक्त परियोजना की एडिट दो से निकलने वाला सारा मलबा नोगली खड्ड में जा रहा है। इसके चलते खड्ड का पानी दूषित हो रहा है। साथ ही भारी बारिश के कारण खड्ड कभी भी बंद हो सकती है। इससे पुरा रामपुर क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ सकता है। यूथ कांग्रेस के सदस्य पवन चौहान, प्रिंस शर्मा, विवेक रांझा, संतोष कायथा ने कहा कि उक्त प्रोजेक्ट में प्रोटेक्शन वॉल लगाना अति आवश्यक है। ताकि टनल परियोजना से निकलने वाला मलबा खड्ड में जाए। एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने बताया कि परियोजना प्रबंधन को जल्द प्रोटेक्शन वॉल लगाने के निर्देश जारी कर दिए है।