- Hindi News
- सेवानिवृत्त सैनिकों को दी जाए पूरी सुविधाएं
सेवानिवृत्त सैनिकों को दी जाए पूरी सुविधाएं
रामपुर बुशहर|केंद्रीय सेवानिवृत अर्ध सैनिक बलों के अधिकारियों कर्मचारियों ने मंगलवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम राम भार्गव ने की। बैठक में बल के सेवा निवृत कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करवाया गया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा नोटिफाइड की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। जिसमें 4 प्रतिशत वैट माफ करना तथा सेवानिवृत बलों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। बैठक में संगठन को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य नई नियुक्तियां की गई। जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर रूप सिंह सोनी को बनाया गया। जबकि चैन राम कौशल को संयोजक और प्रैस सचिव नारायण सिंह मेहता को बनाया गया। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष आरक्षित एसआर ठाकुर को चुना गया। रूप सिंह सोनी, राम लाल चौहान, नारायण सिंह मेहता, चैन राम कौशल, जगदीश जिस्टू शारदा देवी, रेशमा देवी के अलावा कई अन्य सदस्यों ने भाग लिया।