- Hindi News
- ऊरू धार सड़क का निर्माण कार्य एक महीने से ठप
ऊरू धार सड़क का निर्माण कार्य एक महीने से ठप
रामपुर बुशहर|शिंगला पंचायतके अंतर्गत आने वाली निर्माणाधीन ऊरू धार सड़क का काम बंद एक माह से बंद होने से ग्रामीणों ने विभाग के प्रति खासा रोष प्रकट किया है। ग्रामीणों का कहना है जबकि उक्त गांव को सड़क सुविधा से जोडऩे में मात्र 400 मीटर का कार्य करना ही बाकी है। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
शिंगला के चेतराम वर्मा, उप प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि ऊरू से धार तक सड़क निकालने को लेकर ग्रामीणों ने अपनी निजी जमीनें दी है। लेकिन सड़क का काम बीच में ही बंद होने से अब इस सड़क के धार गांव तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। गांव में करीब 400 लोग रह रहे हैं जो जल्द ही सड़क सुविधा की उम्मीद लगाए हुए है ऐसे में सड़क का कार्य ठप होने से बस सुविधा का लाभ लेने से भी वंचित रहना पड़ रहा है। सड़क का निमार्ण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। गांववासियों ने विभाग से मांग की है कि समय पर इस का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि ताकि बस सेवा शुरू हो सकें।
ठेकेदार ने कहा कि उनकी पूरी मशीनरी सड़क के किनारे ठप पड़ी है, जिससे उन्हें हर दिन लाखों का नुकसान भी हो रहा है। विभाग को दो नोटिस भी दिए है जिसका अभी तक विभाग का कोई जबाव नहीं आया है।
^उक्त सड़क को ठेकेदार ने ग्रेड के तहत नहीं बनाया है। जिसके बाद अधीक्षण अभियंता के साथ मौके पर जाकर उन्होंने सड़क निर्माण के लिए निशान दिए है। साथ ही ठेकेदार को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। केकेकौशल,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग