अभिषेक बेस्ट प्लेयर कुलदीप बेस्ट कैडेट
रामपुर बुशहर |पदम राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक एवं सीपीएस नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत हुए। इस के बाद सबसे पहले स्कूल प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापकों ने प्रबंधन ने मुख्यातिथि को टोपी और समृति चिन्ह देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सीपीएस ने किया समारोह को सबोधित इस मौके पर मुख्यातिथि ने समारोह को सबोंधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। ताकि वे अपने लक्ष्य तक पहुच सकें। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार वशिष्ठ ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उत्कृष्टप्रदर्शन वाले छात्र किए सम्मानित
समारोहमें अभिषेक जेल्टा को बेस्ट प्लेयर और कुलदीप जोशी को बेस्ट एनसीसी कैडेट का पुरस्कार मिला। इसके अलावा रमन ठाकुर, नीरज शर्मा, साहिल, नरेंद्र कुमार, रोबिट ठाकुर, ललित, अरविंद्र ठाकुर, साहिल, इशान पाल, जय प्रकाश, महेंद्र नेगी, लोकेंद्र, पुनीत, अजीत सिंह, उदय सिंह, अंकुश हुडन, रितेश, अंकित, अभिषेक, महेंद्र कुमार, क्षीतिज जिस्टू, दिव्यम, सचिन मेहता, अर्जुन सिंह, महेश ठाकुर, उदय कायथ, प्रवीण कायथ, रिषभ नेगी, जय प्रकाश, अवतार शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, केतन शर्मा, कमल किशोर, राहुल ठाकुर, प्रभात शर्मा, सुनील, योगराज, रोहण नेगी, हितेश आदि को शिक्षा, खेल समेत अन्य गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मुख्यातिथि ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पहाड़ीनाटी से बांधा समा
एनसीसीकैडेट्स ने एनसीसी गीत प्रस्तुत किया। वहीं अरुण, साहिल, अमित, अविनाश, अभिषेक कोहली, देवेंद्र, जय देव, विक्रांत, परमजीत, मनीष, राजेश, निशांत, नरोत्तम, सुमित, अकुंश, विजय, तनुज, गोपाल दीक्षित ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर समां बांधा। समारोह में रोबिट ठाकुर, प्रभात, सूर्यकांत, सचिन मेहता, अंकित, दीक्षित, इशांत धीरज ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर समारोह में मौजूद लोगों ने खुब सराहां।
येरहे मौजूद
एसएमसीप्रधान सरोजनी ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष दीपक सूद, करतार ठाकुर, खेमचंद चौहान, डीपीई रवि नेगी, प्रेमनाथ शर्मा, लता जिस्टू, माया साहनी तथा शिक्षक अभिभवाक उपस्थित रहे।
रामपुर छात्र स्कूल में वार्षिक समारोह में अपनी प्रस्तुति देते हुए स्कूली बच्चे।