- Hindi News
- 20 फरवरी को होगी ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की बैठक
20 फरवरी को होगी ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की बैठक
रामपुर बुशहर| ओल्डस्टूडेंट्स एसोसिएशन समरकोट की बैठक बीस फरवरी को आयोजित होगी। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समर कोट के शताब्दी समारोह के आयोजन के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। ओएसए के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण चंद कायथा ने बताया कि यह बैठक समर कोट स्थित लांकडा देवता के मंदिर परिसर में सुबह गयारह बजे शुरू होगी। जिसमें समर कोट स्कूल से पास आउट हुए सभी लोग आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल को खुले हुए सौ साल का गौरवमयी समय पूरा होने जा रहा है जिसके लिए भव्य शताब्दी समारोह के आयोजन करने के बारे में विचार विमर्श किया जाना है।