- Hindi News
- सेवानिवृत अर्ध सैनिक बल ने सीएम को भेजा ज्ञापन
सेवानिवृत अर्ध सैनिक बल ने सीएम को भेजा ज्ञापन
रामपुर बुशहर|सेवानिवृत अर्धसैनिक बल ने अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को तहसीलदार मुकेश शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन के जरिए सेवानिवृत अर्धसैनिक बल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द लागू किया जाए।
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह जल्द करें मांगें पूरी
सेवानिवृतअर्धसैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष ओगम राम ने बताया कि विधान सभा के शीतकालीन सत्र धर्मशाला में केंद्रीय सेवानिवृत अर्ध सैनिक बलों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एक्स सर्विस मैन की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार की तर्ज पर हिमाचल के एक्स सर्विस मैन को सेवाएं देने की भी पुरजोर मांग करते हुए कहा की ताकि लाभ मिले।
सेवानिवृतअर्ध सैनिक बल की मांगें
सेवानिवृतअर्ध सैनिक बल के सदस्यों ने चार प्रतिशत वैट माफ करने, प्रदेश सरकार से अर्ध सैनिक बलों के लिए अलग से कल्याण बोर्ड का गठन करने और सेवानिवृत सेंट्रल आर्मंड पुलिस फोर्स को पूर्व सैनिकों की भांति सुविधाएं प्रदान करने की मांग की गई।
इन्होंनेलिया बैठक में भाग
इसमौके पर पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ज्ञान चंद शर्मा, महासचिव मोहन सिंह ठाकुर, उपमहासचिव एनडी बेश्टू, सोचन सिंह ठाकुर, कांशी राम ठाकुर, ठाकुर सिंह पालसरा और चरन दास चौहान , प्रेमनाथ शर्मा, लता जिस्टू, माया साहनी उतम चंद, रमेश कुमार,श्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों अर्धसैनिकों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
रामपुर में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते एक्स सर्विसमैन सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।