पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई िकडनैप, 8 घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया, एक गिरफ्तार

एनआरआई िकडनैप, 8 घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया, एक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज़ | बटाला/कादियां

कुछदिन पहले दुबई से लौटे एनआरआई जसविंदर िसंह को सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे कार सवारों ने किडनैप कर लिया। रात साढ़ नौ बजे से सुबह पांच बजे तक चली सर्च में पुलिस ने एक िकडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार फरार हो गए।

डीआईजी ऐके मितल ने बताया, सुखविंदर सिंह निवासी गांव ठक्कर संधू ने सोमवार रात साढ़े 9 बजे कादियां थाने में फोन किया। फोन पर उसने बताया कि वह अपने चाचा के लड़के जसविंदर सिंह के साथ शादी में जा रहा था। गुरुद्वारे के पास कार में पांच युवक आए। और जसविंदर को उठाकर ले गए। दो किडनैपर्स सुरजन सिंह निवासी रामपुर और काली निवासी कादिंया को सुखविंदर ने पहचान लिया। किडनैपर्स ने जसविंदर के मोबाइल से ही उसके घर फोन करके 50 हजार की फिरौती मांगी। डीआजी के मुतािबक पुलिस ने गांव ठक्करसंधू के सारे एग्जिट पॉइंट सील कर दिए। 10 बजे के करीब गांव तत्तले नहर के पास नाका लगाया था। तभी किडनैपर्स की कार आई। रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गोली चला दी। गोली हेड कांस्टेबल रमेश को लगी। पुलिस ने भी तीन फायर किए। लेकिन, किडनैपर्स भाग निकले। सुबह करीब पांच बजे गांव कोहाड़ में किडनैपर्स ने सामने पुलिस देखी तो कार बैक करने लगे। लेकिन, पेड़ से जा टकराए।

किडनैपर्स और पुलिस में फायरिंग, कांस्टेबल जख्मी, चार आरोपी भाग निकले

जसविंदर।