पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससीए चुनाव पर प्रतिबंध छात्रों के हित में नहीं

एससीए चुनाव पर प्रतिबंध छात्रों के हित में नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

एसएफआईकी रामपुर इकाई ने फीस वृद्वि के खिलाफ एससीए चुनाव की बहाली को लेकर शनिवार को इकाई की 27 वॉ सम्मेलन बुशहर सदन में आयोजित हुई। इस अवसर पर इकाई ने स्वाधीनता जनवाद समाजवाद का झड़ा फैराकर भगत सिंह की प्रतिमा पर फल अर्पित किये। इस सम्मेलन के दौरान तमाम शहीदों की याद रखते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।

पूर्वजिला सचिव ने किया संबोंधित

इससम्मेलन के उद्दघाटन अवसर पर एसएफआई के पूर्व जिला सचिव बलवीर पराशर ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश सरकार फीस वृद्वि कर छात्र विरोधी फैंसले एससीए चुनाव पर प्रतिबंध लगा कर छात्रों के लोकतात्रिंक अधिकारों पर हमला कर रही है। ये फैसला छात्रों के हित में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि काॅलेज में रूसा प्रणाली लागू होने से छात्रों का भविष्य पर सवाल ही खडे कर दिये है। इस सम्मेलन में बढ़ते हुए शिक्षा के निजीकरण छात्र राजनीति में छात्राओं की भूमिका तथा स्कूलों में सदस्यता पर प्रस्ताव पड़े। इसके बाद इकाई सचिव विजय ने सगठनात्मक रिपोट पड़ी।

इस सम्मेलन के दौरान इकाई की 27 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें इस मर्तवा इकाई का अध्यक्ष विक्की चौहान को बनाया गया। साथ ही सचिव के पद पर अक्षित सिंघा और महासचिव गोविन्द, निकेश, अन्नत को चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष के पद पर अनु, जगदीश रवीना वर्मा को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त धवन, अंकिता, रूचि चौहान, अनु, अशंुल, विकास, गोविंद,अन्नत, कुलवीर, रवीना, समृति, मनीषा कंटु, विजय,शनू को सदस्य बनाया गया। जबकि कमेटी में नौं सदस्य का सचिवालय बनाया गया और चार साथियों का केंद्र बनाया गया।

एसएफआई की बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्य।