आईपीएच के अभियंता कार्यालय का घेराव
जलरक्षक अपनी मांगों को लेकर सहायक अंभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए।
भास्कर न्यूज| रामपुर बुशहर
हिमाचलप्रदेश जल रक्षक वर्करज यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को अभियंता निरमंड कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर उपस्थित यूनियन के जलरक्षकों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जलरक्षक वर्करज यूनियन के प्रधान लायक राम और सचिव विजेश कुमार ने कहा कि जल रक्षक अपनी मांगों को कई बार सरकार के समक्ष उठा चुके है। लेकिन आज तक यूनियन की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते जल रक्षकों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। जल रक्षक वर्करज यूनियन कहा कि जल रक्षकों को समय पर वेतन मिलने से परिवारों का पालन पोषण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीटू जिला कमेटी के सदस्य देवकी नंद ने कहा कि आज हमारे देश और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते जलरक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिससे जल रक्षकों को अपनी आर्थिकी से भी जूझना पड़ रहा है। इस दौरान जलरक्षक यूनियन ने सरकार से मांग की है कि जल रक्षकों के लिए एक नीति बनाई जाए और जलरक्षकों ने न्यूनतम वेतन और पिछली बकाया राशि जल्द जारी की जाए। इसके अलावा जलरक्षकों को आकस्मिक अवकाश और चिकित्सा अवकाश देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। लेकिन आज तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके कारण जल रक्षकों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।इस मौके पर क्षेत्रीय कमेटी सदस्य जगदीश, सुभाष, राजेंद्र, बलबीर, रमेश, मोतीलाल, विकास, टेक चंद, कृष्ण, राहुल, अमर चंद, प्रताप, बृज लाल, विजेश कुमार उपस्थित रहे।