पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य आपूर्ति निगम ने व्यापारिक संस्थानों का किया निरीक्षण

खाद्य आपूर्ति निगम ने व्यापारिक संस्थानों का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारिकसंस्थानों और तेल डिपाओं में रही शिकायतों को देखते हुए खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारी देवी राम वर्मा ने रामपुर क्षेत्र के 50 दुकानों का निरीक्षण किया। डिपो में अनियमितताएं पाए जाने पर डिपो रद्द करके सहकारी सभाओं के साथ जोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने सभी डिपो के राशन कार्ड चैक किए। कई बार बागीचों के लिए 100 से लेकर 200 मीटर तक मिट्टी तेल की मांग आती है जो तेल विक्रेता पूरी नहीं कर पाते है। निरीक्षण के दौरान ठियोग, कुमासैन, जुब्बल, कोटखाई,रोहड़ू, रामपुर के होटलों, ढाबों में घरेलू सिलेण्डर के प्रयोग के कुछ एक मामले सामन आए।