जनता को नहीं मिल रहा सस्ता राशन
खाद्य सुरक्षा कानून को लेकर अधिवेशन में उपस्थित कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य।
भास्कर न्यूज|रामपुर बुशहर
भारतकी मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चाटी में खाद्य सुरक्षा कानून के सार्व भौमिकरण को लेकर अधिवेशन किया गया। इस अधिवेशन में रामपुर ब्लॉक ननखड़ी निरमंड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन का उदघाटन लोकल कमेटी के सचिव बिहारी सेवगी ने उपस्थित सदस्यों को संबोंधित करते हुए कहा कि देश प्रदेश की जनता को मिलने वाले सस्ते राशन से वंचित किया जा रहा है। जिसके आम जनता को मंहगाई के बोझ में ड़ाला जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है डिपुओं में मिलने वाले राशन, तेल दाल में कटौती की जा रही है। मोदी सरकार मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार की समस्याओं के समाधान को लेकर सता में आई थी, सता में आने के बाद वायदों को भूलकर आम जनता विरोधी फैसलों को आम जनता पर जबरन डाला जा रहा है। जिला कमेटी सदस्य बलवीर पराशर, देवकी नंद, दयाल, रणजीत, सुभाष, तुलाराम, हरि सिंह, डोला राम, रूचिका, पुष्पा देवी, रवीना, अविनाश, विक्रम,जिया लाल, नारायण खंना, पुर्ण चंद, प्रकाश भलूणी, विनोद, केवल, दिनेश, अरविंद, जयपाल सदस्यों ने भाग लिया।