- Hindi News
- 14 माह बाद धरा नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी
14 माह बाद धरा नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी
जुलाई2013 में बंगाणा उपमंडल के एक गांव की नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी को रविवार सुबह धमांदरी बस स्टॉप से गुप्त सूचना के आधार पर अरेस्ट किया गया। बंगाणा निवासी 31 वर्षीय युवक विनोद उर्फ विक्की 14 जुलाई 2013 को क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया था। युवक ने नाबालिगा को रामपुर बुशहर चंडीगढ़ में रखा। जहां उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। लेकिन पुलिस के पास इस केस के जाते ही आरोपी फरार हो गया था।
बाइक चलाने से रोका तो निगला जहर
ऊना|गगरेटब्लॉकके गांव में में रविवार को एक नाबालिग युवक ने परिजनों द्वारा बाइक चलाने से रोके जाने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई है। उक्त युवक को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं गगरेट पुलिस ने मौके पर वर्षीय पहुंच मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त 17 वर्षीय युवक बाइक लेकर कहीं घूमने जाने की जिद कर रहा था। लेकिन उसके परिजन उसे नाबालिग होने के चलते चाबी नहीं दे रहे थे। जिस पर युवक ने आत्महत्या करने की धमकियां देना शुरू कर दिया।