फीस वृद्धि को लेकर एसएफआई ने दिया धरना
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
फीसवृद्वि और एससीए चुनाव की बहाली को लेकर बुधवार को रामपुर कॉलेज में एसएफआई की रामपुर इकाई ने 48 घंटे का धरना किया।धरने के दौरान चिंटू, धवन शर्मा, विक्की चौहान, कुलवीर मेहता,अंकिता चौहान, रोहित, सुजाता शर्मा, अनु, विजय राठोर, ने बताया कि आने वाले समय में फीस वृद्वि को लेकर क्रमिक हडताल चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार विवि प्रशासन की होगी।
एसएफआईका कहना है
एसएफआईइकाई के सचिव अक्षित सिंघा कहा कि प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन द्वारा जो फीस वृद्धि का निर्णय लिया गया है वह छात्रहित में नहीं है। यदि इसी तरह फीस वृद्धि होती रही तो आम छात्रों के लिए शिक्षा ग्रहण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आम छात्र शिक्षा से वचिंत हो जाएंगे। साथ ही इकाई का कहना है कि कुलपति द्वारा फीस वृद्धि का निर्णय लेकर आम विद्यार्थी पर बोझ बढ़ाया गया है। साथ ही तानाशही रवैया अपनाते हुए छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार पर भी हमला किया है जिसका उदाहरण एसएफआई के छात्रों पर विवि में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमें कई छात्रों को गंभीर चोटे आई है।
सरकार विवि प्रशासन चाहे जितने हमले छात्राें के अधिकारों पर कर ले पर एसएफआई खुले मंच से बताना चाहती है कि एसएफआई के कार्यकताओ पर हुए हर एक हमलों का सरकार विवि प्रशाशन काे मुंहतोड़ जबाज दिया जाएगा। इकाई आने वाले समय में क्रमिक हड़ताल चक्का जाम करेगें जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार विवि प्रशासन की होगी।
48 घंटे के धरने पर बैठे एसएफआई के कार्यकर्ता।
48 घटे के धरने में मौजूद रहे
धरनेके पहले दिन एसएफआई के रूचिका वजीर, अक्षित सिंघा, चांदनी शर्मा, रवीना वर्मा थे।