पीएम रिलीफ फंड में दिए 15111 रुपए
रामपुर बुशहर|बाढ़ प्रभावितजम्मू-कश्मीर के लोगों की सहायता के लिए नोग युवक मंडल डंसा ने बुधवार को मंडल के अध्यक्ष देश राज हुड्डन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए रामपुर की जनता के सहयोग से एसडीएम रामपुर दलीप नेगी के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 15 हजार एक सौ ग्यारह रुपये की अनुदान राशि भेजी। इस मौके पर युवक मंडल के सचिव राज मेहता, किशोर हुड्डन, बबीता नेगी, योग राज डोगरा और राकेश जोम्टा मौजूद रहे। वहीं युवक मंडल ने रामपुर के सभी सामाजिक संगठनों से कश्मीर पीड़तों की मदद के लिए आगे आकर सहयोग करने का आग्रह किया।
एसडीएम रामपुर दलीप नेगी के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए अनुदान राशि देते हुए नोग युवक मंडल के सदस्य।