पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा मोबाइल गिरी तीन लोगों की मौत

टाटा मोबाइल गिरी तीन लोगों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू | निरमंडके अवेरी के पास टाटा मोबाइल के िगरने से ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई, एक जख्मी हो गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे खनेरी से आईजीएमसी रेफर किया है। टाटा मोबाइल रामपुर से निरमंड जा रही थी। इसमें चालक समेत चार लोग सवार थे। इसमें शेर सिंह(32)निवासी घाटू, गोविंद (28) निवासी बजराह और ओमदत्त (35) निवासी भाटकी की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को तीनों के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे में टिकमराम निवासी निरमंड जख्मी है। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि ब्रौ थाना से एसएचओ संतोष ठाकुर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।