पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र के लिए मंदिर ट्रस्ट ने की तैयारियां

नवरात्र के लिए मंदिर ट्रस्ट ने की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

सराहनभीमाकाली मंदिर में नवरात्रों और दशहरा मेले को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने पूरी तरह से तैयारीयो में जुट गया है। मंदिर ट्रस्ट मंदिर परिसर में साफ सफाई का काम जोरों से शुरू कर दिया गया है। नवरात्रों के अवसर पर भीमाकाली मंदिर में दूर दूर से हजारों लोग मां भीमाकाली का आशिर्वाद लेने सराहन आते हैं। 25 सितंबर से शुरू होने वाले शरद नवरात्रों के सफल आयोजन के लिए भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट पूरी तरह से जूट गया है। नवरात्रों के बाद 3 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक दशहरा मेला आयोजित नवरात्रों के बाद अक्तूबर महा से जिला स्तरीय दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी मेले में स्थानीय देवताओं के अलावा कुल्लू किन्नौर के देवी देवताओं को बुलाया जा रहा है। मेले में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है।