... असां ते तैनू रब्ब मनया
शहनाईवादक सूरजमणि की मंगल ध्वनि से शुरू हुई ख्योड़ नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग नरेंद्र ठाकुर के नाम रही। नरेंद्र ठाकुर की नॉन स्टाप नाटियों पर ख्योड़ मेले की सांस्कृतिक संध्या देखने पहुंचे हजारों दर्शक जमकर झूमे। ना टी किंग ने एक से बढ़कर एक कुल्लवी ना टी प्रस्तुत कर दर्शकों को मन मोह लिया। संध्या के स्टार कलाकार ना टी किंग कुल्लू के नरेंद्र ठाकुर ने जैसे ही मंच संभाला तो श्रोताओं ने तलियों के साथ पंडाल का माहौल गर्म कर दिया। नरेंद्र ने लाल तेरे होठडू, रीनू रीनू, नीमा डोला गाया तो युवा, बोतला फूटी हाय रे नातिया जैसी ना टी पेश कर दर्शकों को मदहोश कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि आईपीएच के एसई एलआर चौधरी रहे।
बटोरीतालियां
रामपुरके कलाकार खुशवंत सिंह ने कभी जो बादल बरसे गीत से अपने कार्यक्रम का आगाज किया। गीत पर खुशवंत सिंह ने दर्शकों से जमकर तालियां बटोरी। जो भेजी थी दुआएं गाकर लोगों का मनोरंजन किया। मां संतोषी म्यूजिकल के कलाकार ने गजल दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए पेश कर सबको समा बांधा। संतोषी के बाद राजेंद्र म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार राजेंद्र ने फिल्मी गीत पर डांस कर धूम मचाई।
पुलकित म्यूजिकल ग्रुप के सूफी कलाकार पुलकित ने मैं दुनियां विच चूर होवा और सांईया दे दर गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया।
नरेंद्र पहाड़िया बगस्याड के युवा कलाकार ने झूरी लोड़ी दिले री बुझनू आली, इंद्रा लाडिये तेरी टोरे, सुरमणिए हो मेरी सुरमणिए हो तथा शिमले नी बसणा सपाटूए नी बसणा नॉन स्टाप नाटियों से युवाओं को नचाया।
जैदेवी के खेमू चौहान ने आने से उसके आए बहार जाने से उसके जाए बहार, बांकी छोरिए आई जाया ख्योड़ा रे मेले गीतों ने धूम मचाई। कुलदीप म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार कुलदीप ने तुम इस तरह से मेरी जिंदगी मे शामिल हो, जिने के हैं चार दिन बाकी हैं बेकार दिन, तु माने या माने असां ते तैनूं रब्ब मनया गाकर खूब तालियां बटोरी।
गोहर: ख्योड़ मेले में सांस्कृतिक कार्येक्रम देते लोक गायक नरेंद्र ठाकुर।
..... मेरी मोनिका
हंसम्यूजिकल ग्रुप कलाकार हंस ने बदन पे सितारे लपेटे हुए और मेरी मोनिका पहाड़ी गीत से समा बांधा। परी म्यूजिकल ग्रुप पालमपुर के कलाकारों असीम और वैशाली ने आजा शाम होने आई, गाया तो आशिक मिजाजों ने खूब डांस किया ओर धमाल मचाया। वैशाली ने