सिलाई निटिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित
रामपुर बुशहर | रामपुरखंड के तीन पंचायतों में बेरोजगार महिलाओं और युवतियों को उनकी आर्थिकी में सुधार के लिए मशीन निटिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर सरपारा, दोफदा और कुट पंचायत के बेरोजगार महिलाओं और युवतियों को एक माह तक सिलाई से जुडे गुर सिखाया जा रहा है। इस शिविर के बाद उन्हें भविष्य में अपनी आर्थिकी में सुधार लाने में मदद मिलेगी।