- Hindi News
- सरकार, विवि प्रशासन की मिलीभगत से लाठीचार्ज
सरकार, विवि प्रशासन की मिलीभगत से लाठीचार्ज
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
प्रदेशविविप्रशासन द्वारा लिए गए फीस वृद्धि के फैसले को लेकर अब दोनों छात्र संगठन तल्ख हो गए है। एसएफआई और एबीवीपी दोनों छात्र संगठन मिलकर फीस वृद्धि और चुनाव बहाली को लेकर कर प्रदेश सरकार आैर विवि प्रशासन के विरूध आवाज उठाएगें। जिसको लेकर एसएफआई रामपुर इकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष विक्की चौहान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष ने कहा कि विवि में जिस प्रकार पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है, इससे साफ पता चलता है कि किस प्रकार छात्रों के अधिकारों को विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान से साफ जाहिर होता है कि वह किस तरह से छात्रों के अभिभावकों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का यह कहना न्यायसंगत नहीं लगता कि फीस वृद्धि का विरोध उन छात्रों द्वारा किया जा रहा है जो माल रोड़ पर आकर पैसे बर्बाद करते हैं। एसएफआई का मानना है कि वो छात्र जो फीस नहीं दे सकते और अधिकतर छात्र सरकारी संस्थानों में पढऩे जाते है क्योंकि सरकारी संस्थानों में उन्हें निजी संस्थानों के मुकाबले कम फीस देनी पड़ती है, जिसे चुकाने में वो सक्षम होते हैं। लेकिन मुख्यंमत्री का बयान अभिभावकों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है।