भाजपा के पूर्व महामंत्री को िमली जमानत
पुलिसके खिलाफ सड़क पर धरना-प्रदर्शन करना पांवटा साहिब भाजपा के एक पूर्व महामंत्री को बहुत भारी पड़ गया। पांवटा पुलिस उन्हें उठाकर थाने ले गई। एक घंटे बाद जमानत पर छोड़ भी दिया। यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घटी। पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट वाली सड़क पर देवीनगर, बसंत विहार कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कुंजा आदि रिहायशी क्षेत्र आते हैं। इसलिए इस क्षेत्र में दिन में स्कूल समय शाम को भारी वाहनों की नो एंट्री है। मगर पुलिस नो एंट्री के दौरान कई भारी वाहनों को यहां से गुजरने देती है। पुलिस की उत्तराखंड उतरप्रदेश के खनन माफिया से साठगांठ है।
आवाजाहीका विरोध
इसीको लेकर देवीनगर के लोगों ने रात को ट्रकों की आवाजाही का विरोध किया। भाजपा के पूर्व महामंत्री निर्मल शर्मा ने लोगों को एकत्रित कर पुलिस का विरोध किया। ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। मगर पुलिस रात को ही भाजपा नेता को उठाकर थाने ले गई जब निर्मल शर्मा के बेटे ने विरोध किया तो पुलिस ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस घटना की सूचना मिलते ही लोग थाने में जमा हो गए।
मेडिकलकरवाया
इसकारण पुलिस ने निर्मल शर्मा को एक घंटे के भीतर ही छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने भाजपा नेता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें छोड़ा। इस बारे में पांवटा साहिब के थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने बताया कि अपनी गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर जाम लगाने पर नेता को हिरासत में लिया था।
उच्च अिधकािरयों से करेंगे िशकायत
पांवटाभाजपा के पूर्व महामंत्री निर्मल शर्मा ने बताया कि वह पांवटा साहिब पुलिस की इस गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि पांवटा पुलिस की उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के खनन मालिकों ट्रक-ट्रालों मालिकों से साठगांठ है। इससे स्थानीय लोगों को परेशान किया जाता है। जबकि उनके 30-30 ट्रक ओवरलोडेड नो एंट्री में सड़कों पर दौंड़ रहे हैं। जब कोई आवाज उठाता है तो पुलिस को हिरासत में ले लेती है। पूर्व संसदीय सचिव सुखराम चौधरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले भी कई भाजपा नेताओं को पकड़ कर उनके साथ दुर्व्यवहार कर चुकी है। भाजपा नेताओं को चुन-चुन परेशान किया जा रहा है ताकि कोई पुलिस की कर्मियों को उजागर कर सके। भाजपा ने सरकार