पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर कॉॅलेज क्रिकेट टीम का चयन

इंटर कॉॅलेज क्रिकेट टीम का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाविद्यालयरामपुर में इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य शकर भगत नेगी की अध्यक्षता में एक बैैठक हुई। इस अवसर पर डॉ विद्यावंधु नेगी और महेश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 25 सितंबर से होने वाली इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए 18 सदस्यों का चयन किया। जिसमें दीपक कुमार को रामपुर काॅलेज क्रिकेट टीम का कैप्टन चुना गया। वहीं टीम का वाईस कैप्टन अरूण शर्मा को चुना गया। इसके अलावा नितिश कुतार, केशव राम, प्रशांत कुमार, दयान सिंह, अनिश कुमार, नवीन डाली, लच्छु,अभिषेक शर्मा, अभिषेक कुमार, मनजीत ठाकुर, भूपेंद्र, विक्की ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं प्रिंस, प्रमार और साहिल खिलाड़ियों को अतिरिक्त रखा।



29 तक इंटर कॉलेज के चार मैच खेले जाएंगे

इसकी जानकारी देते हुए डॉ विद्यावंधु नेगी ने बताया कि रामपुर कॉलेज में 25 से 29 सितं्बर तक इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के चार मैच खेले जाएगें। इसमें 25 सितं्बर को रामपुर कॉलेज क्रिकेट टीम का मैच होना है। इसके बाद 26 सितम्बर को रिकांग पिओ कॉलेज और सरस्वती नगर के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारी कर दी गई है।

प्रधानाचार्य शंकर भगत नेगी एवं डॉ विद्यावंधु नेगी के साथ क्रिकेट टीम के सदस्य।